- Hindi News
- कंप्यूटर सेंटर से सीपीयू, एलसीडी प्रिंटर चोरी
कंप्यूटर सेंटर से सीपीयू, एलसीडी प्रिंटर चोरी
नरवाना| शहरपुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। कृष्ण पुत्र जियालाल निवासी राम नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात अज्ञात चोर बस स्टैंड के पास उसके कम्प्यूटर सेंटर का ताला तोड़कर 6 एलसीडी, 3 सीपीयू एक प्रिंटर चुरा कर ले गए। सुबह सेंटर का ताला टूटा हुआ मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।