- Hindi News
- नारायण सेवा संस्था के धर्मपाल गर्ग संयोजक और मनोज कोषाध्यक्ष बने
नारायण सेवा संस्था के धर्मपाल गर्ग संयोजक और मनोज कोषाध्यक्ष बने
नरवाना | शहरमें जन्मजात विकलांग पोलियो ग्रस्त विकलांगों के सर्वांगीण विकास के लिए नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से शाखा खोली जाएगी। संस्था के पदाधिकारी धर्मपाल गर्ग ने बताया कि इसके लिए लिखित रूप से अनुमति प्रदान की जा चुकी है, जिसमें एक कमेटी का गठन किया गया। गठन में धर्मपाल गर्ग को संयोजक, सुशील धीमान को सहसंयोजक, प्रेम अरोड़ा को प्रचारक, गौतम जयपाल को सह प्रचारक मनोज को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। गर्ग ने बताया कि जल्द ही शाखा के लिए भवन बनाया जाएगा। मार्च माह में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी संस्था द्वारा किया जाएगा।