पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमद् देवी भागवत कथामृत 25 से

श्रीमद् देवी भागवत कथामृत 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमातृ आंचल सेवा समिति समस्त नरवाना वासियों के सहयोग से श्रीमद् देवी भागवत कथामृत एवं शत्‌चंडी का आयोजन 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक शहर के हुडा ग्राउंड में किया जाएगा।

समिति के प्रवक्ता विनोद मंगला ने मंगलवार को बताया कि इस कथा में श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी श्री करुणागिरि महाराज प्रवचन करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले शहर में 25 सितंबर को भव्य 1100 कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शहर के सैकेड़ों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। यह कलश यात्रा पतराम नगर स्थित दुर्गा मंदिर से चलकर शहर के कई मोहल्लों से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त होगी। 4 अक्टूबर को भंडारा लगाया जाएगा।