पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का गठन

नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | रिटर्निंगअधिकारी एवं एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए 3 फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर नजर रखने तथा त्वरित आधार पर कार्रवाई करने के लिए विधानसभा क्षेत्र को 3 जोनों में बांटकर प्रत्येक स्क्वायड को एक जोन आबंटित कर सभी प्रकार की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने का दायित्व सौंपा गया हैं। ये उड़नदस्ते वीडियो सर्विलांस टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम के साथ काम करेंगे। फ्लाइंग स्क्वायड अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक, रिटर्निंग अधिकारी तथा डीसी को देंगे। उन्होंने बताया कि गठित की गई टीमों में नहरी विभाग नरवाना के एक्सईएन एसपी अग्रवाल के नेतृत्व वाली टीम नरवाना शहर के वार्ड नंबर1 से 21 पर निगरानी रखेगी। इसी प्रकार से सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के एक्सईएन एसपी कौशिक के नेतृत्व वाली स्काउट टीम अमरगढ़, झील, इस्माइलपुर, बड़नपुर, भिखेवाला, नेहरा फरैणकलां समेत कुल 34 गांवों पर निगरानी रखेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम गढ़ी के एसडीओ पीडी कौशिक के नेतृत्व वाली स्काउट टीम को चुनाव के दौरान इस विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी, दाता सिंह वाला, पीपलथा, ढाबीटेक सिंह, नारायणगढ़, पदार्थखेड़ा, सूरजाखेड़ा, अंबरसर, धरोदी समेत 34 गांवों का दायित्व सौंपा गया है।