पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्केटिंग में सरयू तमन्ना ने जीता सिल्वर

स्केटिंग में सरयू तमन्ना ने जीता सिल्वर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | करनालमें 14 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच युद्धवीर ढांडा ने बताया कि करनाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा नरवाना में नवदीप स्टेडियम में अभ्यासरत खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्केटिंग प्रतियोगिता में नरवाना के सरयू तमन्ना ने सिल्वर मेडल रोहित ने ब्रांज मैडल जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्टेडियम में पहुंचनें पर स्टेडियम इंचार्ज जोगिन्द्र लोहान, सुरेन्द्र डीपी स्टेडियम में अभ्यासरत अन्य खिलाड़ियों ने विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। बच्चों ने कहा कि अबकी बार उन्हें थोड़ी कम सफलता प्राप्त हुई लेकिन अगली प्रतियोगिता के लिए वह कड़ा अभ्यास करेंगे और अपने क्षेत्र के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाऐगें।

नरवाना. स्केटिंगप्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ी कोच के साथ।