पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य कन्या पीजी कॉलेज का प्रदर्शन सराहनीय

आर्य कन्या पीजी कॉलेज का प्रदर्शन सराहनीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | राज्यशैक्षिक अनुसंधान परिषद गुड़गांव द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय एवं साधन प्रतियोगिता के सोमवार को घोषित परिणामों में आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया। यह परीक्षा आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों लिए जिला स्तर पर आयोजित की जाती है।

प्राचार्या रजिला सिंगला ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 14 में से 10 छात्राओं ने योग्यता सूची में स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को हरियाणा सरकार की ओर से लगातार 4 वर्षों तक 500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। विद्यालय प्रधान कृष्ण लाल, प्रबंधक रमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष भगवान दास, आर्य समाज के प्रधान इंद्रजीत आर्य, मंत्री विजय कुमार, कोषाध्यक्ष अश्वनी आर्य, नरेश चंद्र, अनिल आर्य, विवेक आर्य, राजकुमार आर्य एवं अनुराग आर्य ने सभी सफल छात्राओं, अभिभावकों अध्यापक-अध्यापिकाओं को बधाई दी।

नरवाना. आर्यकन्या स्कूल की अव्वल छात्राएं स्टाफ के साथ।