पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारी कल्याण बोर्ड की मांग उठाई

व्यापारी कल्याण बोर्ड की मांग उठाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | हरियाणाप्रदेश व्यापार मंडल नरवाना ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड की मांग की है। व्यापार मंडल के प्रधान अचल मित्तल ने बताया कि यह मांग 2005 में पूर्व की हुड्डा सरकार में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रदेश के सभी व्यापारियों द्वारा रखी गई थी। प्रधान अचल मित्तल ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी कल्याण निगम का होना आवश्यक है। इससे व्यापारी अपनी समस्या कल्याण बोर्ड के चेयरमैन के साथ सांझा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड किराया कानून व्यापारी आम जनता के हित में नहीं है। वक्फ बोर्ड किराया कानून जो 2014 में लागू किया गया था, यह काला कानून है और नरवाना मंडल इसके विरूद्ध प्रदर्शन करेगा।

खबरें और भी हैं...