- Hindi News
- पेंशन बैंक खातों में डालने का विरोध, लगाया जाम
पेंशन बैंक खातों में डालने का विरोध, लगाया जाम
हरियाणासरकार द्वारा चलाई गई पेंशन सीधा बैंकों खातों में डाली जाने वाली स्कीम बुजुर्गों के लिए मुसीबत बन गई है। सुबह से ही बुजुर्ग नगर परिषद नरवाना में बैंकों में खाता खुलवाने के लिए जाते हैं, लेकिन शाम तक भी उनका बैंक में खाता नहीं हो पाता।
इसके विरोध में बुधवार को बुजुर्गों ने खादी चौक नरवाना पर बैठ गए और जाम लगा दिया। जाम लगभग 20 मिनट लगा रहा। जाम के दौरान कोई भी प्रशासन अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं आया। आसपास के दुकानदारों ने बुजुर्गों को समझा-बुझाकर शांत किया और वापिस नगर परिषद भेज दिया। बुजुर्ग रामकिशन, हरिराम, जयकिशन, शमशेर, बिमला, रामरति, ज्ञानो, सरबती, गुड्डी आदि ने बताया कि हरियाणा की मौजूदा सरकार बुजुर्गों के पीछे पड़ी हुई है। पहले पेंशन लेने के लिए आधारकार्ड जरूरी कर दिया। जिससे आधारकार्ड कार्ड बनवाने के लिए कई दिन लघु सचिवालय के चक्कर काटने पड़े और उसके बाद अब पेंशन बैंक खातों में आने की बात कहकर नए बैंक खाते खुलवाने के लिए कह रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बुजुर्गों की पेंशन को बुजुर्गों का सम्मान करने की बात कहती है, लेकिन इस तरह परेशान कर बुजुर्गों का अपमान कर रही है।
नरवाना. जामके दौरान सड़क पर बैठे ग्रामीण।