- Hindi News
- छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा बस निजीकरण को लेकर किया प्रदर्शन
छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा बस निजीकरण को लेकर किया प्रदर्शन
संघर्षशीलमहिला केन्द्र के नेतृत्व में केएम कॉलेज की छात्राओं ने बसों में बढ़ती छेड़-छाड़ और महिलाओं पर यौन हिंसा के खिलाफ जनजागरण रैली निकाली।
छात्राएं प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंची और बसों के निजीकरण पर रोक के लिए एसडीएम सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। महिलाधिकारी कार्यकर्ता डाॅ. माया ने कहा कि शासन और प्रशासन की संवेदनहीनता का दिखता है कि महिलाओं की सुरक्षा को ताक पर रखकर निजी बस के मालिकों को पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हरियाणा के हर जिले की महिलाएं साथ आकर अपने अधिकारों और हकों के लिए संघर्ष करेंगी। उन्होंने कहा कि कई रूटों पर जो बसें बिल्कुल की नहीं चलती। माया ने बताया कि 3 मई 2011 को अधिसूचना के तहत निजी बसों में छात्र-छात्राओं को रियायत वाली पास देने की बात कहीं गयी हैं और अधिसूचना के शर्त पूरा नहीं करने पर निजी बसों की परमिट रद्द कर दी जाएगी। रियायत वाली बस पास मांगने पर बस मालिक स्टूडेंट्स के साथ के साथ बदतमीजी करतें हैं।
येरखी मांगें
छात्राओंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में मांग की कि नरवाना में बसों की संख्या बढ़ाई जाए, हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग की 3 मई 2011 की अधिसूचना का पालन किया जाए, सादे वस्त्र पहने हुए महिला कांस्टेबल के द्वारा बसों के अंदर नियमित रूप से जांच हो, बसों में ड्राइवर कंडक्टर और पुलिस के बीच में बेहतर समन्वय होना चाहिए।
नरवाना. महिलाओंपर बढती हिंसा को लेकर प्रदर्शन करतीं छात्राएं।