पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई दिशा केंद्र का सरवर डाउन, घंटों लगी रहती है यहां लाइन

ई-दिशा केंद्र का सरवर डाउन, घंटों लगी रहती है यहां लाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | नरवाना

सरकारने ई-रजिस्ट्री का कार्य तो शुरू कर दिया है, लेकिन ई-दिशा केन्द्र में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पता चलता है कि इस कार्य प्रणाली में उन्हेंं परेशानी हो रही है।

बुधवार को अपनी जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री करवाने आए लोगों ने कहा कि उन्हे रजिस्ट्री के लिए टोकन लेने को पूरे दिन इंतजार करना पड़ता है। लेकिन फिर भी उनको टोकन नहीं मिल पाता। ई-रजिस्ट्री के लिए लाइन में लगे लोगों में धक्का-मुक्की भी हो रही है। टोकन प्राप्त करने का समय सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक का रखा गया है। लेकिन लोग सुबह 6 बजे ही ई-दिशा केन्द्र में सबसे पहले टोकन लेने के लिए पहुंच जाते हैं। टोकन प्राप्त करने के बाद रजिस्ट्री को आरसी क्लर्क के पास भेजा जाता है जिसके पश्चात तहसीलदार द्वारा चेक किया जाता है। इसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा ई-रजिस्ट्री कार्य को अंतिम रूप दिया जाता है। ई-दिशा केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि सर्वर डाउन है इसलिए धीमी गति से लोगों को टोकन मिल रहे हैं। इसी कारण अब दिन-प्रतिदिन लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

नरवाना. ई-दिशाकेंद्र में रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुचें महिलाएं पुरुष।

चक्कर काटने को मजबूर

वीरेंद्रहमीरगढ़ ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से रजिस्ट्री करवाने के लिए लघु सचिवालय में लगातार रहा है। लेकिन अभी तक उसकी रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। कभी कुछ तो कभी कुछ खराबी की बात कहकर कर्मचारी उन्हें सांत्वना दे देते हैं। जिससे वह बिना कार्य हुए की घर लौट जाते हैं।

धीमी गति से हो रहे कार्य

राजकुमारनरवाना ने बताया कि रजिस्ट्री करवाने के लिए ई-दिशा केंद्र में महिलाएं भी आई हुई हैं। लेकिन धीमी गति से हो रहे कार्य के कारण उन्हें लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ा रहा है। कर्मचारी इस कार्य में अपना-पराया देखें।

लोगों को हो समस्या

राजावासी खरड़वाल ने बताया कि वह सुबह टोकन के लिए जो लिस्ट बना थी। उसमें उसका नंबर 9वां था। साढ़े दस बजे तब भी नंबर नहीं आया है। सरकार ने इस सुविधा को लागू तो कर दिया, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों को आगाह करे कि समस्या नहीं होनी चाहिए।