- Hindi News
- श्री संगमेश्वर महादेव सेवा संघ द्वारा लगाया जाएगा भंडारा
श्री संगमेश्वर महादेव सेवा संघ द्वारा लगाया जाएगा भंडारा
नरवाना | श्रीसंगमेश्वर महादेव सेवा संघ नरवाना की ओर से 21वां विशाल भंडारा, अरुणाय धाम पिहोवा में 16-17 फरवरी को लगाया जा रहा है। भंडारा सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि यह संस्था शिवरात्रि के अवसर पर लगातार कई वर्षों से भंडारे का आयोजन करवा रही है। संस्था शहर में भी समय-समय पर अनेक सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाती रहती है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक रमेश मित्तल, प्रधान सुरेंद्र गोयल, सचिव धर्मवीर गर्ग, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, अनिल, नरेश, संजीव, रतनलाल उपस्थित रहे।