पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवन निर्माण कामगार यूनियन के तहसील प्रधान बने ईश्वर सिंह

भवन निर्माण कामगार यूनियन के तहसील प्रधान बने ईश्वर सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | भवननिर्माण कामगार यूनियन हरियाणा नरवाना की जिला स्तरीय बैठक में जिला प्रधान ईश्वर सिंह धीमान, जिला उपप्रधान रमेशचंद एवं जिला सचिव कश्मीर सिंह सेलवाल की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह अध्ययन केन्द्र में हुई। यहां ब्लाक नरवाना का चुनाव करवाया। इसमें 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से तहसील प्रधान ईश्वर सिंह धीमान, तहसील सचिव ईश्वर सिंह, सुभाषचंद, रणबीर सिंह को उपप्रधान बनाया गया। सीटू के प्रधान सतबीर सिंह खरल ने कहा कि सरकार की ओर से लागू की जा रही जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रस्ताव पारित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रम कानून लागू किया जाए। हर ब्लॉक में लेबर शेड का निर्माण करवाया जाए।