पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत विकास परिषद ने किया पौधरोपण

भारत विकास परिषद ने किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना| भारतविकास परिषद के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि बुधवार को पॉलिटेक्निक काॅलेज नरवाना आईटीआई नरवाना के परिसर में भारत विकास परिषद द्वारा पौधरोपण का सफल आयोजन किया गया। मशीन द्वारा खड़े कर पौधे लगाए गए। वन विभाग वन विभाग के अधिकारी धूप सिंह के सहयोग से 100 पौधे वन विभाग ने उपलब्ध कराए। डाॅ. भूप सिंह वासुजी, सुरेंद्र जी ने पौधे लगाए। आईटीआई नरवाना के प्राचार्य प्रवीण कुमार डाबरा, एनसीसी ऑफिसर वेद प्रकाश, इंस्ट्रक्टर रमेश कुमार, जीआई अशोक गोयल, जीआई बलबीर सिंह, पॉलिटेक्निक काॅलेज नरवाना के प्राचार्य नरेश कुमार ध्याना, सुशील शर्मा, सुनील दत्त ने पौधरोपण में विशेष रूप से सहयोग किया। इस मौके पर सचिव सुरेश मित्तल, राजेन्द्र पाल गुप्ता, महावीर गुप्ता, प्रवीण मित्तल, विनोद गर्ग, डाॅ. विनोद गर्ग, डाॅ. रणजीत गुप्ता ने भी पौधे लगाए।

नरवाना. आईटीआईमें पौधरोपण करते परिषद के सदस्य।