धर्मसिंह कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने से प्लाॅटों में भर रहा है पानी
धर्मसिंहकॉलोनी की गली नंबर 3 में सीवर ओवरफ्लो होने से वहां खाली पड़े प्लाॅटों में पानी भर रहा है। इससे यह खाली प्लाट गंदे पानी के छोटे-छोटे तालाब बन गए हैं। इससे वातावरण दूषित हो रहा है।
गंदगी के कारण लोगों में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। कॉलोनीवासी मंदीप, संदीप, राममेहर, बिमला, सुदेश, बंता देवी ने बताया कि इस समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों शिकायत कई बार दी जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों के इस रवैये से लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है।
^इस समस्या का समाधान जल्द करवा दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को भेजकर सीवरों की सफाई करवाई जाएगी। शहर में सीवर सफाई का कार्य किया जा रहा है। धर्मसिंह कॉलोनी में सीवर लाइन सुचारू की जाएगी। -भानुप्रताप, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग नरवाना।
घरों के अंदर जा रही है बदबू
^गंदेपानी से उठने वाली बदबू अब घरों में आने लगी है। इससे लोगों को अपने ही घरों में सांस लेना मुश्किल हो गया है। अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग अगर जल्द से जल्द हमारी इस समस्या का समाधान नहीं करवाता है तो लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। -सुमन,निवासी धर्मसिंह कॉलोनी।
बीमारियां होने का है डर
^गंदेपानी के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलने का डर लोगों को लगा है। विभाग की इस अनदेखी के कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विभाग जल्द सीवर व्यवस्था को सुचारू करे। -शकुंतला,निवासी धर्मसिंह कॉलोनी।
नरवाना. ओवरफ्लोसीवर को दिखाते धर्मसिंह कॉलोनी के लोग, आवागमन में हो रही परेशानी।