आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के खिलाफ जताया रोष
नरवाना | मेलामंडी में आढ़तियों ने मंगलवार को मार्केट कमेटी के खिलाफ रोष जताया। आढ़ती शशिकांत शर्मा, ईश्वर, विनोद मंगला, कृष्ण, सुभाष बंसल, गोवर्धन, दीपक, मनीष गोयल, बसाऊ, राजीव ने बताया कि पिछले दिनों डीसी विनय कुमार ने मंडी में समस्याओं को लेकर दौरा किया था। इसमें आढ़तियों द्वारा दीवार नीची की समस्या उठाई गई थी। इस पर डीसी विनय कुमार ने समस्या का समाधान करने के आदेश दिए थे लेकिन मार्केट कमेटी द्वारा दीवारें ऊंची उठाकर सिर्फ कटीली तार ही लगवा दी गई। इसको लेकर आढ़तियों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। आढ़तियों ने कहा कि मंडी की चारदीवारी बहुत नीची होने के कारण चोरी का भय बना रहता है।
डीसीके आदेशों की अवहेलना : मंडीके पूर्व प्रधान शशिकांत शर्मा ने कहा कि चारदीवारी नीची होने के कारण डीसी साहब ने मार्केट कमेटी को चारदीवारी ऊपर उठाकर लोहे की कंटीली तार लगवाने का आदेश दिया था। वहीं, मार्केट कमेटी द्वारा डीसी के आदेशों की अवहेलना कर चार दीवारी को ऊपर उठाए बिना ही कंटीली तार लगवा दी गई हैं।
^जिन समस्याओं को दूर करने के आदेश डीसी ने दिए थे, उनका रेज्युलेशन बनाकर डाल दिया गया है। सीजन से पहले मंडी की दीवारों का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आढ़तियों काे समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।\\\' -सविताचौधरी, सचिव मार्केट कमेटी नरवाना।
नरवाना. मार्केटकमेटी के प्रति रोष व्यक्त करते आढ़ती।