कंटेनर में आग लगने से ड्राइवर की मौत
नरवाना | डूमरखांकलां गांव के पास दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय मार्ग पर नरवाना से उचाना की ओर जा रहे एक कंटेनर में अचानक आग लगने से ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय बिहारी लाल वासी करसिंधु अपने कंटेनर को लेकर नरवाना से अपने गांव करसिंधु जा रहा था कि डूमरखां गांव के पास कंटेनर के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे ड्राइवर बिहारी लाल कंटेनर के अंदर ही झुलस गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।