पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटूराम पार्क के पीछे सड़क पर भरा पानी, आवागमन बंद

छोटूराम पार्क के पीछे सड़क पर भरा पानी, आवागमन बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंघाना मुआना के निवासी टूटी सड़क से परेशान

यहलिंक रोड दिल्ली-पटियाला हाईवे को शहर से जोड़ता है। यह रोड छोटूराम पार्क के पिछली तरफ से गुजरती है। इस लिंक रोड पर अनेकों मकान दुकानें हैं। सीवर ओवरफ्लो होने से पूरी सड़क पर पानी भर गया है। जिस कारण उनको बाजार आने के लिए रास्ता बदलना पड़ता है। बता दें कि पूरे शहर में सीवर व्यवस्था ठप है। थोड़ी सी बारिश होते ही शहर की अधिकतर गलियां तालाब बन जाती हैं। शहरवासी अपने वार्ड गली के हिसाब से विभाग को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन विभाग के पास सीवर समस्या को दूर करने के लिए कोई रास्ता नहीं होता। शहरवासियों का कहना है कि जब विभाग सड़कों गलियों का निर्माण करवाता है तो उसे सीवर व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

शहरवासी रविश कुमार ने कहा कि इस सड़क पर जन स्वास्थ्य विभाग का कोई ध्यान नहीं है। पूरे देश में सफाई अभियान चलाया जा चुका है। लेकिन इस रोड पर अब तक तो किसी ने सफाई अभियान चलाया है और ही विभाग ने कोई सुध ली है।

राजीव मलिक ने बताया कि सरकार विकास के नाम पर आएदिन राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सड़कों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों का बजट तैयार कर सुविधा मुहैया करवाने का दावा करती है, लेकिन इसके विपरीत लिंक मार्गों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण लिंक रोड की हालत बदतर हो गई है।

एसडीएम सुमित कुमार ने कहा कि पूरे शहर में सीवर व्यवस्था सुचारू हो इसके लिए विचार किया जाएगा। इस सड़क पर पानी खड़ा है तो जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बोल कर वहां से पानी निकलवाया जाएगा। लोग इस प्रकार की समस्याओं की शिकायत समय पर दें ताकि समस्या को शुरू मे ही निपटा लिया जाए।

नरवाना. छोटूरामपार्क के पास की गली में भरा गंदा पानी।

^गांव सिंघाना से गांव मुआना की ओर जाने वाली सड़क की हालत दयनीय है। पीछे कुछ समय पहले हालत को दुरुस्त करने के लिए अपने स्तर पर ही कच्ची ईंटें डलवाई गई थी। इस सड़क को बनाने के लिए कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई भी अधिकारी इसके प्रति गंभीर नहीं है।\\\' हरीशशर्मा, गांव सिंघाना के सरपंच

सफीदों. गांवसिंघाना से मुआना को जाने वाली सड़क पर खड़ा गंदा पानी।