पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम भोग से दूर रहेंगे तो परमात्मा के नजदीक पहुंचेंगे : अचल मुनि

काम भोग से दूर रहेंगे तो परमात्मा के नजदीक पहुंचेंगे : अचल मुनि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | जैनस्थानक में विराजमान जैन शिरोमणि राजेंद्र मुनि, सत्य प्रकाश मुनि, अजय मुनि ठाणे-9 के प्रवचनों से श्रद्धालु लाभांवित हुए।

प्रखर वक्ता अचल मुनि ने प्रवचन में कहा कि आज संसार के अंदर इंद्रियों के आकर्षण दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। मनुष्य काम भोग वासना में फंसता जा रहा है। भगवान महावीर कहते हैं सदाचार के पालन से सभी निर्भय हो कर जी सकते हैं। जैसे-जैसे कामवासना का जोर बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे दुराचार भी बढ़ता जा रहा है। कामवासना को दूर करके ही प्रभु की उपासना करने में मन लगेगा। अगर हम भी इस काम भोग के कीचड़ से दूर रहेंगे तो परमात्मा के नजदीक पहुंच जाएंगे। तभी तो लक्ष्मण भी वनवास के दौरान श्री राम के साथ ही रहे थे। लक्ष्मण को यति कहते हैं। प्रवचन में अचल मित्तल, कृष्ण गोपाल, कलीराम मित्तल, अंकित मित्तल, बसाऊ जैन, प्रमोद जैन श्रद्धालु उपस्थित रहे।