- Hindi News
- एसडीए पब्लिक स्कूल के छात्र ललित ने जीता इंसपायर्ड अवॉर्ड
एसडीए पब्लिक स्कूल के छात्र ललित ने जीता इंसपायर्ड अवॉर्ड
नरवाना | एसडीपब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा विज्ञान तकनीकी विषय में रुचि दिखाते हुए विभिन्न मॉडल बनाए गए। इसके तहत 7वीं के छात्रा ललित पुत्र बलबीर सिंह को पांच हजार रुपए का इंसपायर्ड अवाॅर्ड चेक देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या अनिता मलिक ने कहा कि बेहतर पढ़ाई करने मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान इंसपायर्ड अवॉर्ड के तहत यह चेक दिया जाता है। प्राचार्या ने कहा कि सभी विद्यार्थी ऐसे छात्रा से प्रेरणा लेकर अपना भविष्य उज्वल बनाएंगे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान भारत भूषण गर्ग, मैनेजर रोशन लाल मित्तल, मैनेजर मांगेराम सिंगला, सचिव रोहताश सिंगला ने प्राचार्या छात्र को बधाई दी।