पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैरण कलां गांव में किसानों को रिले क्रॉप विधि की जानकारी दी

फैरण कलां गांव में किसानों को रिले क्रॉप विधि की जानकारी दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | फैरणकलां गांव में कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रिले क्रॉप के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास विकास योजना के तहत 50 किसानों ने भाग लिया। डाॅ. सुरेंद्र मोर एडीओ सुलेहड़ा ने रिले क्रॉप की विधि होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि इससे कृषि लागत कम होती है दोनों फसलों की भरपूर पैदावार मिलती है। किसानों को 75 हजार से 20 हजार रुपए की अतिरिक्त आमदनी होती है। डा. रामेश्वर श्योकन्द ने बताया कि स्प्रे 30-35 दिन पर ही करें, कट नोजल का इस्तेमाल करें बदल-बदल कर खरपतवार नाशकों का इस्तेमाल करें।