- Hindi News
- लाडो बचाओ को लेकर जागरूकता यात्रा 15 काे
लाडो बचाओ को लेकर जागरूकता यात्रा 15 काे
नरवाना | विश्वप्रेममातृशक्ति एवं स्वस्थ समाज निर्माण मंच के तत्वावधान में लाडो बचाओ नारी उत्पीड़न विषय पर 15 फरवरी रविवार को जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नरवाना के नेहरू पार्क से आरंभ होकर गांव मोहलखेड़ा, बेलरखा, धरौदी, धमतान, कालवन, हमीरगढ़ होती हुई 19 फरवरी को नारी जागृति एवं लाडो बचाओ सम्मेलन से खरल गांव में संपन्न होगी।