- Hindi News
- आप के दो विधायकों का दिल्ली में किया अभिनंदन
आप के दो विधायकों का दिल्ली में किया अभिनंदन
नरवाना | नरवानाके अग्रवाल समाज के दो नेताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से जीत हासिल की है। इस पर नरवाना महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने दिल्ली जाकर रिठाल क्षेत्र से विधायक महेंद्र गोयल को सम्मानित किया।
पदाधिकारियों ने गोयल को नरवाना में नागरिक अभिनंदन के लिए आमंत्रित किया। इस पर गोयल ने कहा कि वह नरवाना के लोगों के आभारी हैं। दिल्ली में उन्हें सम्मानित करने के लिए कैलाश सिंगला, नरेश गोयल, विनोद मंगला, सुभाष सिंगला, मास्टर ऋषिपाल गुप्ता, एसपी राणा महेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अन्नाहजारे की रसोई संभालते थे महेंद्र गोयल : विनोदमंगला ने बताया कि आप के विधायक महेंद्र गोयल दिल्ली में स्थित रोहिणी में आंदोलन के दौरान अन्ना हजारे की रसोई का कार्य संभालते थे। उसी समय से दिल्ली में अन्ना के आंदोलन में मुख्य रूप से सक्रिय थे। दिल्ली की रिठाल सीट से चुनाव लड़ा। इसमें उन्होंने भाजपा के कुलवंत राणा को 29251 वोटों से हराकर विधायक बने।
हमीरगढ़गांव के शिव चरण गोयल बने विधायक : इसीप्रकार दिल्ली के मोतीनगर क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के शिवचरण गोयल ने भाजपा के सुभाष सचदेवा को 15221 वोटों से हराकर विधायक बने। उनकी इस जीत पर उनके पैतृक गांव हमीरगढ़ में लड्डू बांटे गए। हमीरगढ़ वासी रमेश कुमार नैन ने बताया कि गांव के लोगों ने मोती नगर के विधायक शिव चरण गोयल के स्वागत के लिए उन्हें गांव में आने की न्योता दिया है। इस जीत की खुशी में शमशेर नैन, सुरेश कुमार, कानू नैन, सतबीर दर्जी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
नरवाना. दिल्लीरिठाला के विधायक महेंद्र गोयल को सम्मानित करते अग्रसैन सेवा समिती के सदस्य।