- Hindi News
- सीएम विंडो में शिकायत देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
सीएम विंडो में शिकायत देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
नरवाना | सीएमविंडो समस्या निवारण सुविधा का लाभ उठाते हुए दनौदा वासी धर्मपाल ने सीएम विंडो में गांव में कन्या पाठशाला के रास्ते से नाजायज कब्जा हटवाने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन दो माह बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीण धर्मपाल ने बताया कि अब फिर से उन्हें कहा गया है कि इस मामले में दोबारा से शिकायत डाले। लेकिन धर्मपाल ने इसकी शिकायत एसडीएम कोर्ट में दी है। इस पर एसडीएम बीडीओ शंकर लाल को गांव की इस गली से अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए थे। अब उन आदेशों की कोई पालना नहीं हो रही है। इससे यह भी साबित हो गया है कि सीएम विंडो सिर्फ शिकायत लेने की खिड़की बनकर रह गई है।