पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐतिहासिक धरोहर को संभाल कर रखना चाहिए : पूनम

ऐतिहासिक धरोहर को संभाल कर रखना चाहिए : पूनम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीमहिला महाविद्यालय के प्रांगण में अभिलेखागार विभाग हिसार द्वारा ऐतिहासिक अभिलेखों पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी की आयोजन किया गया है। इस मौके पर कॉलेज में प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्धघाटन प्राचार्या डाॅ. पूनम शर्मा ने किया।

प्रदर्शनी में मुख्यतया 10 मई 1857 को उपायुक्त अम्बाला द्वारा सर जॉन लारेन्स द्वारा सूचना को दर्शाया गया। इसके अतिरिक्त अम्बाला में आगजनी की घटनाओं झज्जर के किले से प्राप्त खजाने की रिपोर्ट संबंधी दस्तावेजों, हिसार में किले में लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई को भी दर्शाया गया।

प्रदर्शनी का मुख्य केन्द्र मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर के समय में पहने गए गहनों की सूची घ्योरा है। इससे भगत सिंह सुभाष चन्द्र बोस जैसे क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। इसके इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहर को संभाल कर रखने की जरूरत होती है। इस अवसर अंजना लोहान, नयनदीप, रेखा कोहली, मधु शर्मा सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।