गांवों से पोस्टर बैनर हटाए
गांवों से पोस्टर बैनर हटाए
निजामपुर | आचारसंहिता लगते ही पंचायतों ने अपनी जिम्मेवारी समझते हुए बैनर एवं पोस्टर हटाने का काम पूरा कर लिया है। बीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि हमने अपने क्षेत्र की सभी पंचायतों का सहयोग लेकर क्षेत्र में लगे सभी बैनर एवं पोस्टर हटवा दिए गए है। निजामपुर में नेताओं के पोस्टरों की भरमार थी। शनिवार को जैसे ही आचार संहिता लगी उसी समय से खंड कार्यालय निजामपुर द्वारा सभी 28 पंचायतों के सहयोग से सभी गांवों में नेताओँ द्वारा लिखें गए वादें पोस्टर बैनरों को हटवा दिया गया है।