- Hindi News
- छीलरो में पाइप लाइन लीकेज से दूषित पानी की सप्लाई
छीलरो में पाइप लाइन लीकेज से दूषित पानी की सप्लाई
छीलरो में पाइप लाइन लीकेज से दूषित पानी की सप्लाई
निजामपुर|गांव छिलरोमें पानी सप्लाई करने के लिए बिछाई पेयजल लाइन में कई स्थानों पर लीकेज होने से घरों में गंदा पानी जा रहा है। सरपंच कप्तान हरफूल ने बताया कि ये लाईन विभाग द्वारा 4 इंची का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग ने इस लाईन को 2 इंची में तब्दील कर दिया। जबकि विभाग को प्रस्ताव में यह दिया गया था कि इस लाईन में 2 इंची पाइप लाईन कामयाब नहीं होगी। इसके बाद भी विभाग ने इसमें 2 इंची पाइप लाईन ही डाली जो आज भी करीब आधा दर्जन जगह से लीकेज है।