पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नलवाटी विकास समिति की बैठक में योजनाओं पर मंथन

नलवाटी विकास समिति की बैठक में योजनाओं पर मंथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजामपुर | नलवाटीविकास समिति की मासिक बैठक गुरुवार को प्रधान चौ.भानाराम की अध्यक्षता में संगठन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समिति के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी योजनाओं बारे विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए चौ.भानाराम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है। लोकतंत्र में एक-एक वोट अनमोल होता है। इसलिए क्षेत्रवासी 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्वक शत-प्रतिशत मतदान कर योग्य, शिक्षित एवं विकास पुरुष उम्मीदवार को चुन कर विधानसभा में भेजें ताकि वह व्यक्ति इस इलाके की आवाज उठा कर यहां विकास करवा सके।