छिलरों में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
निजामपुर|गांव छिलरोकी चौपाल में अग्रवाल नर्सिंग होम द्वारा सुबह 10 से 2 बजे तक दिल से दोस्ती अभियान के तहत दूसरा नि:शुल्क मासिक स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। इसमें 90 महिला पुरुषों की खून पेशाब शुगर ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। कैंप की अध्यक्षता कर रहे डॉ सीआर मित्तल ने बताया कि ज्यादातर लोगों में हार्ट अटैक लकवा ब्रेन हेमरेज या कोई अन्य बीमारी होने पर ही ब्लड प्रेशर या शुगर का पता चलता है। इसलिए 40 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को अपनी नियमित जांच करवानी चाहिए। कैंप के संयोजक सरपंच कप्तान हरफूल सिहं ने बताया कि गांवों में इस प्रकार के कैंपों द्वारा गरीब असहाय व्यक्तियों को समय पर बीमारी का पता चलने पर इलाज हो सकता है। शिविर में डॉ हितेन्द्र मित्तल, राजेन्द्र कुमार, एम.पी.एच.डब्ल्यू ब्रिजेश जी.एन.एम रवि चौधरी की टीम ने अपनी सेवाएं दी।