पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बशीरपुर में सूबेदार रोहताश का ससम्मान हुआ अंतिम संस्कार

बशीरपुर में सूबेदार रोहताश का ससम्मान हुआ अंतिम संस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसबीसेना के नायब सूबेदार रोहताश का गुरूवार गांव बशीरपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर उसके बड़े बेटे राहुल ने मुखाग्नि दी। 18 गार्ड के जवानों ने उनको सशस्त्र सलामी दी।

नायब सूबेदार रोहताश के जैसे ही मृत्यु का समाचार परिजनों ग्रामीणों को मिला तो पूरा गांव गमगीन हो गया। उनके साथ आए लैस नायक यादवेंद्र सिहं ने बताया कि नायब सूबेदार रोहताश यादव को 6 सितम्बर को इलाहाबाद सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया जांच में पता चला कि इनके दोनों गुर्दे खराब हो गए हैं। साथ ही खून में इन्फेक्शन पाया गया उसके बाद उन्हें सैनिक अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया और 17 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे उनका निधन हो गया। 18 सितम्बर को हिसार से आए 18 गार्द के सैनिकों सूबेदार राकेश के नेतृत्व में हवलदार सुरेन्द्र नायक संदीप परविन्द्र लैस नायक रविकांत सैनिक अक्षय रतुलवोहरा योगेन्द्र अतेन्द्र आदि ने उनको सशस्त्र सलामी दी।

परिवार में था सबसे बड़ा : नायबसूबेदार रोहताश यादव अपने दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। अपने पिता हवलदार हरचंद यादव माता शांति देवी का लाडदूलारा रहा। प|ी शकुंतला देवी बड़ी बेटी प्रियंका बेटे राहुल और प्रशांत के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। अंतिम संस्कार के मौके पर पार्षद विनोद यादव, दयाराम यादव, सूबेदार जगराम, चौधरी मोहरसिहं, सुमेरसिहं ,सिंगराम, रामस्वरुप , पूर्व सरपंच चेतराम भी शामिल हुए।

निजामपुर. राजकीयसम्मान के साथ सैनिक का किया अंतिम संस्कार