- Hindi News
- मेरिट वाले विद्यार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
मेरिट वाले विद्यार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
निजामपुर| विद्याभारती पब्लिक स्कूल, निजामपुर में 10वीं की परीक्षा में मेरिट पाने वाले 17 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। स्कूल चेयरमैन राजकुमार एडवोकेट ने इस मौके पर संगीता, ज्योति, आशा यादव, सुषमा कुमारी, रजनी कुमारी, प्रियंका निर्वाण, पूनम, प्रियंका यादव, शुभम गुप्ता, आनंद, सुशील कुमार, प्रदीप भाटिया, अजय सिंह, शशिकांत, प्रमोद कुमार, गगन, गौतम शर्मा को सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली की ओर से सत्र 2013-14 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने जारी प्रमाण पत्र बांटे। इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव निदेशक पीयूष यादव ने विद्यार्थियों अध्यापकों के कठिन परिश्रम बच्चों के प्रति समर्पण की भावना की प्रशंसा की।