पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजामपुर खंड में पटवारी बैठाने की मांग

निजामपुर खंड में पटवारी बैठाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजामपुरको ब्लॉक का दर्जा मिलने के बाद यहां के लोगों को सुविधाओं की जगह असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक बनने के बाद यहां पर नियुक्त पटवारी भी निजामपुर पटवार घर को छोड़कर नांगलचौधरी तहसील में बैठने लग गए। इस कारण निजामपुर ब्लॉक के निवासियों को पटवारी संबंधित कार्यो के लिए नांगलचौधरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। क्षेत्र वासियों ने प्रशासन से निजामपुर में पटवानी बैठाने की मांग की है।

नलवाटी विकास समिति के प्रधान चौधरी भानाराम, अजीत चौधरी, कप्तान हरफूल सिहं सरपंच छिलरों, सुनील सरंपच निजामपुर, सुरेश सरपंच ब्राहमणवास, हरिसिहं सरपंच नापला, संदीप चौधरी सरपंच पवेरा, रामरतन सरपंच नारेहड़ी, बिसम्बर सरंपच मौखूता, सरजीत, अंकित, सुबेसिहं, विनय, अमीलाल, मुकेश आदि ने बताया कि छात्र छात्राओं को मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र जमीन संबंधित कार्यो के लिए पटवारी की जरुरत पड़ती है। लेकिन जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र के पटवारी की नियुक्ति नांगलचौधरी स्थित कार्यालय में करने से पिछले एक साल से क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नांगलचौधरी जाने के लिए राज्य परिवहन की बसों की कमी के कारण सिर्फ पटवारी के लिए दिनभर चक्कर लगाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो पाता।