- Hindi News
- मूसनौता के देवनाराण मंदिर में बनेगा पक्षियों के लिए रेनबसेरा
मूसनौता के देवनाराण मंदिर में बनेगा पक्षियों के लिए रेनबसेरा
निजामपुर| गांवमूसनौता के श्री देवनारायण भैरु जी के मंदिर में रविवार को हवन, कीर्तन भंडारा लगा। कार्यकम्र में गायक कलाकार जयराम ठेकला, लालाराम शिम्भू महासय ने अपने भजन गीतों द्वारा ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध किया मंदिर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यकम्र के बाद समस्त ग्रामवासियों ने सामूहिक रुप से फैसला लिया कि पहाड़ी पर बने इस मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए करीब 3 लाख रुपए की लागत से एक रैनबसेरा बनाया जाएगा। जिसमें पक्षियों के बैठने के लिए पेड़ पौधे लगाए जाएगें पानी दाने की व्यवस्था की जाएगी एक चबुतरा बनाया जाएगा।