- Hindi News
- विद्या भारती स्कूल का वार्षिकोत्सव 15 फरवरी को
विद्या भारती स्कूल का वार्षिकोत्सव 15 फरवरी को
निजामपुर | विद्याभारती पब्लिक स्कूल, निजामपुर का वार्षिक उत्सव पारितोषिक वितरण समारोह 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित महाबली सतपाल तथा विशिष्ट अतिथि कैप्टन आरडी यादव चेयरमैन, डिस्कवरी इंटरनेशनल स्कूल, पावटा एवं सेवानिवृत डीएसपी उदयसिंह चौधरी (चेयरमैन, सजना देवी इंटरनेशनल स्कूल, भांखरी) होंगे। स्कूल निदेशक पीयूष यादव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरआरडी उपाध्याय, निदेशक आंखे सोशल मीडिया नेटवर्क करेंगे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।