- Hindi News
- बिजली शिकायतें दर्ज कराने के लिए भटक रहे निजामपुर के उपभोक्ता
बिजली शिकायतें दर्ज कराने के लिए भटक रहे निजामपुर के उपभोक्ता
निजामपुरक्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को अपनी बिजली लाइन की खराबी की शिकायत निजामपुर पावर हाउस में लिखित में करनी पड़ती है। जबकि दक्षिणि हरियाणा विद्युत निगम द्वारा टेलीफोन पर भी शिकायत दर्ज करवानें की सुविधा दी जाती है।
15किमी से शिकायत दर्ज कराने आते हैं ग्रामीण : क्षेत्रके बिजली उपभोक्ता सुरेश, मदन, कमल, राजकुमार, बिल्लू, धर्मपाल, रामजीलाल, शंकर, रोहताश, हरफूल, सतीश, कैलाश, सुबेसिहं, होशियारसिंह, कपिल, विरेन्द्र, देवेन्द्र, संजय आदि ने बताया कि इस सबस्टेशन का क्षेत्रफल करीब 20 किलोमीटर दूरी में फैला हुआ है। गांवों की दूरी 10 सें 15 किलोमीटर तक भी है। ऐसे में बिजली उपभोक्ता 40 वर्ष से अधिक पुराने तार अक्सर टूटनें से आए दिन बिजली खराब होती है। ऐसे में जब निजामपुर सबस्टेशन के टेलीफोन नम्बर पर शिकायत करते हैं तो उनका एक ही जवाब मिलता है कि इस टेलीफोन पर फोन मत करो।
फोनपर नहीं, लिखित में करो शिकायत
शिकायतकरनी है तो लिखित में करो। यहां कोई टेलीफोन सुविधा नही है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को यहां सबस्टेशन पर आकर शिकायत दर्ज करवानी पड़ती है। जिससे उनका समय भी खराब होता है। ऐसे मे बिजली उपभोक्ताओं को उनकी शिकायत के लिए निश्चित टेलीफोन नम्बर दिए जाएं जहां उनकी शिकायत दर्ज हो। निजामपुर सबस्टेशन के जेएई वेदप्रकाश ने बताया कि इस टेलीफोन पर शिकायत दर्ज करने की कोई सुविधा नहीं है।