बच्चे शिक्षित हों तो देश की उन्नति होगी: जुनेजा
नीलोखेड़ी| एसडीएमएनविद्या मन्दिर स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा गोल मार्केट स्थित क्लब में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पंजाबी हिन्दी गीतों पर नाच-गाकर तथा विभिन्न प्रकार की वेशभूषा पहनकर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्यमी इन्द्रजीत जुनेजा चंद्र मोहन गाबा ने शिरकत की। इन्द्रजीत जुनेजा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। पढ़-लिखकर ही देश की उन्नति विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। छात्रा कोमल को मिस और अर्पित को मिस्टर नीलोखेड़ी चुना गया। प्रिय छात्र-छात्राओं में से चिराग बरखा को घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रेम सागर, जतिन चावला, नमित चोपड़ा, मोहित गाबा, सूरज मदान, चिराग बब्बर आदि उपस्थित थे।