विधायक बना तो बनवाऊंगा बस स्टैंड
तरावड़ी | भारतीयजनता पार्टी के प्रत्याशी ने भगवान दास कबीरपंथी ने शुक्रवार को तरावड़ी के मुख्य बाजारों में डोर-टू-डोर संपर्क कर वोट मांगे। बाजार के दुकानदारों ने भगवान दास कबीरपंथी को अपना समर्थन देते हुए कंधों पर उठा लिया। दुकानदारों से वोट की अपील करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि हलके के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया तो वह ईमानदारी से लोगों की समस्याओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी विधानसभा में नीलोखेड़ी तरावड़ी दो बड़े शहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, लेकिन आज तक इन दोनों शहरों की विकास के मामले में उपेक्षा हुई है। दोनों शहरों में 48 साल में बस स्टैंड तक नहीं बनाए गए हैं। मौके पर बालकिशन त्रिपाठी, दिनेश गर्ग, रामपाल गोयल, देवेंद्र कामरा, हुकम सिंह राणा, विजेंद्र राणा, अमित जैन, हंसराज पाहुजा, दौलत राम पहलवान, विनोद मिड्ढा राकेश गर्ग आदि उपस्थित थे।