पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मात्र 31 फीसदी के आधार कार्ड खातों से हुए लिंकड

मात्र 31 फीसदी के आधार कार्ड खातों से हुए लिंकड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारएक जनवरी से रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में जमा करवाने की योजना को असली जामा पहनाने जा रही है।

इस योजना को लागू होने में महज 20 दिन शेष बचे हैं। लेकिन अभी तक 31 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही आधार कार्ड को बैंक खातों से लिंकड करवाया है। 69 फीसदी गैस उपभोक्ताओं को यदि 31 जनवरी तक आधार कार्डों को अपने बैंक खातों से लिंकड नहीं करवाया तो रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी से वह वंचित हो जाएंगे। उन्हें 419.23 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर करीब 762.50 रुपए में मिलेगा। हालांकि सरकार ने इसके लिए 31 मार्च तक ग्रेस पीरियड दिया है। जिन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड नहीं बने है वह गैस एजेंसी से फार्म नंबर चार प्राप्त कर सकते हैं। फार्म नंबर चार को भरने के बाद फार्म बैंक से सर्टिफाइड करवाने के बाद उसे गैस एजेंसी में जमा करवाना होगा।

फार्म जमा होने पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी जारी रहेगी। नीलोखेड़ी में करीब 14 उपभोक्ताओं ने ही अपने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंकड करवाया है।

क्या है योजना?

सरकारएक जनवरी 2015 से डीबीटीएल डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर एलपीजी योजना लागू करने जा रही है। इस योजना के शुरू होने से पहले रसोई उपभोक्ताओं को इस योजना के लागू होने से गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सबसिडी बैंक खातों में जमा होगी। सभी उपभोक्ताओं के खातों में सबसिडी जमा हो सके। इसके लिए उपभोक्ताओं को कहा गया था कि वह अपने खातों को आधार कार्ड से लिंकड करवा लें ताकि रसोई गैस पर मिलने वाली सबसिडी गैस उपभोक्ताओं के खातों में जमा करवाई जा सकें।

नीलोखेड़ी. एजेंसीमें रखे गैस सिलेंडरों का दृश्य।

सरकार एक जनवरी से डीबीटी एल योजना लागू करने जा रही है। अभी तक 31 फीसदी खाते ही आधार कार्ड से लिंकड हुए है। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है। वह फार्म नंबर चार भर कर गैस एजेंसी में जमा करवा सकते है। दविंद्रअग्रवाल, प्रबंधकनीलोखेड़ी, गैस एजेंसी।