पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिनिधियों ने बचत योजना जानी

प्रतिनिधियों ने बचत योजना जानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीलोखेड़ी | घरौंडास्थित खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रियदर्शनी आवास योजना, हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन, हरियाणा ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मलिकपुर, बस्ताड़ा, रसीन, हसनपुर, बेगमपुर, बीजना, उपली, संभालखा आदि पंचायतों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के वित्तीय जागरुकता मेंटर डॉ. जयपाल जिंदल ने विशेष रूप से शिरकत कर प्रतिनिधियों को बचत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में बचत करना हर एक व्यक्ति के लिए जरूरी है। बचत राशि से बीमा या बचत खातों में जमा कराने से पहले हमें बचत करने वाली संस्था या बैंक और उनकी स्कीमों की छानबीन करनी चाहिए। मौके पर सरपंच राजेंद्र, बहादुर सिंह, ओमवती, ओमप्रकाश, रेणु, जय भगवान, बबीता और पंच बलविंद्र, अंगूरी देवी, सोना देवी, हरि सिंह, हरि चंद, राजमल मौजूद रहे।

गांव में कराएं सराहनीय कार्य

एचआईआरडीके रिसोर्स पर्सन गुंजन और नारायण दत्त ने प्रतिनिधियों को अपने कार्यकाल के अनुभव रखने का मौका दिया। रिसोर्स पर्सन ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मिशन का सबसे बड़ा लक्ष्य हर घर में शौचालय बनवाना है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले और ढाई एकड़ से कम जमीन रखने वाले एपीएल परिवारों में शौचालय नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 12 हजार रुपए दिए जाते हैं। राशि शौचालय निर्माण करने के बाद प्रदान की जाती है। पंचायतों को स्वच्छता के लिए सराहनीय कार्य करने पर सरकार सम्मानित करती है।

घरौंडा . प्रतिनिधियोंकी प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते डॉ. जयपाल।