पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया आरोपी

10 दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया आरोपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने यूको बैंक शाखा कोलकाता, मुबंई भेजी एफआईआर की कापी

भास्करन्यूज | नीलोखेड़ी

आन लाइन शॉपिंग कर खाता धारक को हजारों रुपए की चपत लगाने वाले आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना को दस दिन बीत चुके है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। यूको बैंक की स्थानीय शाखा ने पुलिस से प्रथम सूचना रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी प्रति शनिवार को यूको बैंक के हेड क्वार्टर कोलकाता और मुंबई भेज दी है।

यूको बैंक का हेड क्वार्टर प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगा। इस बीच बैंक ने प्राथमिक जांच में पाया कि खाता धारक से फोन पर पासवर्ड पूछने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने खाता धारक के अकाउंट से साढ़े तीन घंटे में छह बार में 17 हजार रुपए की आन लाइन शॉपिंग कर ली। सांय 5 बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति ने अंजनथली निवासी कृष्ण कुमार को फोन करके पासवर्ड पूछकर शाम को 7.56 मिनिट पर एक हजार की शॉपिंग की। इसके बाद रात 8.05 बजे पांच हजार, 8.12 बजे पांच हजार, 8.14 बजे 2500, 8.23 बजे 2500 और 8.29 बजे एक हजार रुपए की शॉपिंग की गई थी। नीलोखेड़ी चौकी प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर की कॉपी यूको बैंक के हेड क्वार्टर कोलकाता और मुबंई भेज दी गई है। आगामी कार्रवाई बैंक करेगा।

फोन पर बताएं किसी को पासवर्ड

यूकोबैंक के प्रबंधक ईशांत ने पत्रकारों को बताया कि एफआईआर की काॅपी हेड आॅफिस को भेज दी गई है। खाता धारक के अकाउंट से 17 हजार की शॉपिंग की है। उन्होंने खाता धारकों से अपील की है कि फोन पर किसी को पासवार्ड बताएं। गौरतलब है कि अंजनथली निवासी कृष्ण ने 25 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका यूको बैंक का खाता ब्लाक था, जिसकी रिपोर्ट उसने बैंक में की हुई थी। 25 जनवरी को किसी व्यक्ति ने स्वयं को बैंक का प्रबंधक बताकर उससे पासवर्ड पूछ लिया और उसके अकाउंट से 17 हजार रुपए की आन लाइन शॉपिंग कर ली