पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंटिंग प्रेस बंद होने के आदेश पर भड़के कर्मचारी

प्रिंटिंग प्रेस बंद होने के आदेश पर भड़के कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी, प्रेस बंद करने के खतरनाक हो सकते हैं परिणाम

यह थी योजना :यूनियन के अध्यक्ष अशोक बक्शी ने बताया कि 2003 में भी भारत की सभी 18 प्रेसों को बंद करने का निर्णय लिया गया था। नेशनल फेडरेशन के विरोध पर बाद में प्रेसों के आधुनिकीकरण योजना में प्रेस में सीसीटीवी कैमरे स्विमिंग पूल का सौंदर्यीकरण मुद्रणालय की तीस एकड़ भूमि को चिन्हित कर बाउंड्री वाल बैंक्वेट हाल का निर्माण किया गया। नीलोखेड़ी में 32 कर्मचारियों की भर्ती की गई लेकिन बाद में यह मामला अदालत में जाने से भर्ती प्रक्रिया रुक गई। यूनियन के महा सचिव प्रेमचंद ने बताया कि मंत्रालय ने पुरानी मशीनरी को बदलने का आश्वासन भी दिया था लेकिन 11 साल के बीत जाने के बावजूद भी मशीनरी को नहीं बदला गया।

भास्कर न्यूज |नीलोखेड़ी

भारतमें 18 सरकारी प्रिंटिंग प्रेसों को बंद करने की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। इनमें हरियाणा की भी दो प्रिंटिंग प्रेस शामिल हैं। प्रिंटिंग प्रेसों को बंद करने की भनक लगते ही प्रेस वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।

कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए बैठक की तथा सरकार को चेतावनी दी थी इसके परिणाम खतरनाक साबित होंगे। यूनियन ने चेतावनी दी है कि इस फैसले के खिलाफ शहरी विकास मंत्रालय के मंत्री सांसद को ज्ञापन सौंप जाएगा। इसके बावजूद भी सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आगामी राजनीति तैयार की जाएगी। भारत सरकार मुद्रणालय की प्रेस वर्कर यूनियन के अध्यक्ष अशोक बक्शी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार दोबारा भारत सरकार मुद्रणालय को बंद करने की योजना तैयार की गई है। 2003 में भी ऐसी योजना तैयार की गई थी लेकिन फेडरेशन के विरोध में बाद में सरकार ने योजना को रद्द कर दिया था।

घाटेमें हैं प्रेस, इस कारण लिया बंद करने का निर्णय : भारतसरकार ने शहरी विकास मंत्रालय ने मुद्रणालय के निदेशक को एक पत्र लिखा है जिसमें लिखा गया कि क्यों इस प्रेसों को बंद कर दिया जाए। पत्र में लिखा गया कि यह प्रेसों में वर्षों से लगातार घाटे में चल रही है। बक्शी ने कहा कि प्रेसों में 64 साल पुरानी मशीनरी लगी हुई है जिसमें कार्य प्रभावित होता है और उत्पादन कम हो रहा है। यूनियन की मांग पर सरकार ने प्रेसों को आधुनिकीकरण के लिए एक योजना भी तैयार की थी