पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर में कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

नगर में कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीलोखेड़ी. श्रीरामकथा महोत्सव के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकालती महिलाएं।

नीलोखेड़ी | बजरंगसेवा दल द्वारा श्री राम कथा महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा बजरंग सेवा दल बारात घर से आरंभ होकर रेलवे रोड, कारसा रोड, नीलनगर मार्केट, स्कूल एरिया से होती हुई वापस बजरंग दल बारात घर पहुंची। नगर में कलश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वेद कटारिया, मास्टर लेखराज अरोड़ा, महेंद्र धवन, डाॅ. रामपाल, मास्टर टेक चंद वधवा तथा राम किशन छाबड़ा उपस्थित थे।