अगले 24 घंटे जारी रह सकती है धुंध
नीलोखेड़ी फ्लाईओवर पर हुई दुर्घटना, लखनऊ के रहने वाले थे सभी, घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया
एक जगह 15 तो दूसरी जगह भिड़े 11 वाहन
सुबह-सुबह हादसा होने से सड़क पर जाम लग गया। बच्चे स्कूल जा रहे थे, तो कोई ड्यूटी के लिए निकला था। लोग एक साथ 15 वाहनों को टकराते देखकर सहम गए। मौके पर पहुंची पुिलस बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए था। कार को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकाला गया। क्षतिग्रस्त कार से बमुश्किल शवों को बाहर निकाला जा सका। हादसे में कार में खून ही खून दिखाई दे रहा था। कार में सवार प्रभजोत (30), अदिति (23), हरिन्द्र सिंह (28), गुरपाल कौर (75) ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज के शव गृह भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लखवीर कौर (60) को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक गांव मखसूदपुर कैंथी थाना बंथरा लखनऊ के निवासी हैं।
कोहरे की वजह से एक अन्य हादसा स्थानीय पुलिस चौकी के समीप हो गया। वहां 11 वाहन आपस में भिड़ गए। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुल पर हुए हादसे के कारण जीटी रोड पर 1 घंटे जाम लगा रहा। जिसके बाद वाहन चालकों ने किसी तरह अपने वाहन लिंक रोड से निकाले। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को ट्रक के बीच से निकाला और ट्रक को पुल से हटाने के बाद अन्य वाहनों को साइड में करवाकर जाम खुलवाया जा सका।
नीलोखेड़ी. जीटीरोड पर धुंध के कारण वाहन भिड़ गए। घायल हुए यात्रिायों को अस्पातल ले जाते पुलिसकर्मी।
सीएसएसआरआई के मौसम विभाग में तकनीकी अधिकारी श्याम सिंह चौहान के अनुसार 24 घंटे में धुंध जारी रह सकती है। बारिश के आसार नहीं हैं। बुधवार को हवा भी नाममात्र ही चली। हवा की तीव्रता औसतन 0.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही।