पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकारी अभियंता ने टूटी सड़क को दोबारा बनाने का दिया आदेश

कार्यकारी अभियंता ने टूटी सड़क को दोबारा बनाने का दिया आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> सड़क निर्माण के समय हुई बरसात से निमार्णाधीन सड़क में कई जगह बन गई थी दलदल

भास्कर न्यूज |तरावड़ी

अंजनथलीरोड पर तरावड़ी से नीलोखेड़ी की ओर जाने वाली लगभग 2 किलोमीटर लंबी नवनिर्मित सड़क के एक माह के भीतर ही कई जगह खराब होनी की शिकायतों के बाद गुरुवार को कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र जाखड़ ने दौरा किया।

निरीक्षण करने के बाद ठेकेदार का निर्देश दिए कि वह तुरंत सड़क के खराब हिस्से को उखाड़ कर दोबारा बनाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में कोई सामान घटिया नहीं लगाया गया है, लेकिन कई जगहों पर सड़क निर्माण के समय होने वाली बरसात के समय पानी खड़ा होने से दलदल बन गई है जिसके कारण सड़क के कुछ हिस्सों में यह शिकायत है। टूटी सड़क से राहगीर परेशान हैं।

किसीतरह की शिकायत के लिए ठेकेदार होगा जिम्मेदार : उन्होंनेकहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ठेकेदार की इस सड़क की गारंटी पांच साल है और इस दौरान इसमें होने वाली किसी भी तरह की शिकायत का जिम्मेदार ठेकेदार होगा। गौरतलब है कि लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ था, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क कई जगह से उखड़ने लगी थी। जिस पर लोगों ने अपनी शिकायत समाचार पत्रों के माध्यम से दर्ज करवाई थी। लोकनिर्माण विभाग ने जनता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टूटे हिस्से को ठीक करवाया था, लेकिन उन्हीं जगहों से एक बार फिर से सड़क टूटने लगी है जिसके चलते वहां से गुजरने वाले राहगीर किसान चिंता में है, क्योंकि यह सड़क पिछले आठ सालों से खस्ता हालत में थी और काफी प्रयासों के बाद इस सड़क का निर्माण हुआ था। यही कारण है कि लोगों को डर सता रहा है कि कई दोबारा सड़क टूटी तो उन्हें कही सालों तक टूटी सड़क से गुजरना पड़े।

तरावड़ी. सड़कपर बने गड्‌ढों का निरीक्षण करते कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र जाखड़ अन्य।