- Hindi News
- 15 साल से ब्राह्मणों के खिलाफ रची जा रही साजिश : आत्माराम
15 साल से ब्राह्मणों के खिलाफ रची जा रही साजिश : आत्माराम
नीलोखेड़ी | अखिलभारतीय चाणक्य परिषद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम कौशिक की अध्यक्षता हुई। बैठक में ब्राह्मण समाज को टिकट देने वाले राजनीतिक दल को समर्थन देने का निर्णय लिया और चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कौशिक ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पिछले 15 सालों से ब्राह्मण समाज के खिलाफ साजिश रची जा रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र में भेदभाव किया जा रहा है। ब्राह्मण के बच्चे पढ़ लिखकर बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश में 15 प्रतिशत से अधिक संख्या में ब्राह्मण रहते हैं लेकिन सभी राजनीतिक दल ब्राह्मण जाति की जनसंख्या केवल 8 प्रतिशत ही अपने दलों के सर्वेक्षण में बताते हैं। उन्होंने पूर्व सांसद अरविंद शर्मा की कार्यशैली का समर्थन किया।