पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...अब आई परीक्षा की घड़ी

...अब आई परीक्षा की घड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीलोखेड़ीविधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार 48 वर्षीय भगवान दास कबीरपंथी का जन्म तरावड़ी में हुअा था। अस्पताल एरिया में रहने वाले उनके पिता वेद प्रकाश पेशे से बुनकर थे। बारहवीं की शिक्षा के बाद भगवान दास ने खादी ग्राम उद्योग में नौकरी की और आज वे इसी उद्योग में एक बड़े पद पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान एक समाजसेवी के तौर पर ही है।

भगवान दास ने पिछला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा, लेकिन हार गए। वे 5 सितंबर 2012 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और आज अंत्योदय संगठन के जिला संयोजक के पद पर हैं। पिछले दो सालों में लगातार गांव-गांव पहुंचकर पार्टी का प्रचार करने के फलस्वरूप भगवान दास को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।