- Hindi News
- कर्मबीर बने भारतीय चाणक्य परिषद के अध्यक्ष
कर्मबीर बने भारतीय चाणक्य परिषद के अध्यक्ष
नीलोखेड़ी | अखिलभारतीय चाणक्य परिषद की कौशिक फार्म हाउस बुटाना में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम कौशिक ने की। बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कर्मबीर जांबा को अध्यक्ष, सुरेश प्रभाकर रोशन लाल संधीर को उपाध्यक्ष, दीपक शर्मा मनक माजरा संगठन सचिव, शिवकुमार शर्मा कमालपुर को सहसचिव, सुनील शर्मा मंचूरी को कोषाध्यक्ष चुना गया।