पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 फीसदी लोगों ने अपना आधार नंबर बैंक खाते से करवाया लिंक

80 फीसदी लोगों ने अपना आधार नंबर बैंक खाते से करवाया लिंक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीटीएलसे जुड़ने की धीमी चल रही रफ्तार अब जोर पकड़ गई है। दिसंबर महीने में मात्र 37 फीसदी लोगों ने ही अपने आधार कार्ड को बैंक खातों से लिंक करवाया था लेकिन फरवरी माह में यह आंकड़ा अस्सी फीसदी पर पहुंच गया है। गैंस उपभोकताओं के लिए एक अन्य खुशी की बात यह रही कि बिना सबसिडी के मिलने वाले गैस सिलेंडर की कीमत साढे सात सौ से घटकर 620 रूपए हो गई है

सरकार ने एक जनवरी 2014 से रसोई गैस पर मिलने वाली सबसिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में जमा करने की योजना लागू की थी इस योजना के तहत जो एल पी जी उपभोक्ता अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से 31 दिसंबर 2014 तक लिंकड करवा देगा और इसकी सूचना एल पी जी वितरक को देगा तो एल पी जी पर मिलने वाली सबसिडी सीधा उपभोक्ताओं के खाते में चली जाएगी सरकार की यह योजना धीमी गति से चली और दिसंबर महीने में मात्र 31 फीसदी लोगों ने ही अपने खातों को आधार कार्ड से लिंक करवाया। जनवरी महीना शुरू होते ही योजना शुरू कर दी गई।

जिन लोगों ने अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक करवा दिया था, उनके खाते में सबसिडी जमा होने लगी। देखा देखी में उपभोक्ताओं में उत्साह बढ़ने लगा और उपभोक्ताओं ने अपने खातों को आधार कार्ड से लिंक करवाना शुरू कर दिया। फरवरी महीने में यह संख्या अस्सी फीसदी तक पहुंच गई है। गैस एजेंसी के मालिक देवेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि खातों में सब सिडी जमा होने पर घरेलू गैस उपभोक्ता का उत्साह बढ़ गया और उन्होंने अपने खातों को आधार कार्ड से लिंक करवाने का कार्य पूरे उत्साह से शुरू कर दिया है। 14 हजार उपभोक्ताओं में से करीब ग्यारह हजार खाते आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं। योजनाअों के लाभ के लिए लिंक कराना जरूरी है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत एक सौ रुपए घट गई

फरवरीमहीने में बिना सबसिडी मिलने वाली एलपीजी की कीमत भी करीब एक सौ रुपए कम हो गई है सवा सात सौ रुपए के सिलेंडर की कीमत फरवरी महीने में सवा छह सौ रूपए रह गई है जिन लोगों ने अपने आधार कार्ड को किसी कारण वंश अपने खातों से लिंकड नही करवाया है या जिन की खपत ज्यादा है उन्हें छह सौ बीस रुपए का ही सिलेंंडर मिलेगा