पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमें अपनी राष्ट्र भाषा पर गर्व होना चाहिए : आर्य

हमें अपनी राष्ट्र भाषा पर गर्व होना चाहिए : आर्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीलोखेड़ी | गांवजांबा के आर्य सीनियर सेकेंडरी विद्यापीठ विद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा का महत्व, भ्रूण हत्या, अनुशासन, समाज में नारी की दशा, देश प्रेम पर अपने विचार व्यक्त किए। आर्य सीनियर सेकेंडरी विद्यापीठ के प्रधानाचार्य जय प्रकाश आर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी राष्ट्र भाषा पर गर्व है, क्योंकि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। हिंदी के प्रचार के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए। अगर हम स्वयं को बदलेंगे तो देश में भी बदलाव आएगा। उन्‍होंने कहा कि आज समय की मांग है कि हम समाज एवं देश के प्रति सजग रहे ताकि भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ समाज का निर्माण हो सकें। इस अवसर पर जसमेर सिंह, बलवान सिंह, रामस्वरूप रजनी बाला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की रितिका ने प्रथम स्थान, पूजा ने द्वितीय स्थान काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।