पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार ने पहले बेचे टायर फिर लिखवा दी चोरी की रपट

दुकानदार ने पहले बेचे टायर फिर लिखवा दी चोरी की रपट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटीरोड पर राणा टायर ट्रेडर्स नामक दुकान से शनिवार की रात को लाखों रुपए की चोरी की घटना ने नया मोड ले लिया है पुलिस ने एक ऐसे ट्रक को कब्जे में लिया है। जिस पर चोरी हुए टायर चढ़े हुए थे। पुलिस ने जब ट्रक मालिक से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि चोरी की वारदात से एक दिन पूर्व दुकानदार से ट्रक के दस टायर खरीद किए थे। पुलिस ने ट्रक से टायर उतारने के बाद ट्रक को वापस ट्रक मालिक को सौंप दिया है।

पुलिस इस ट्रक तक कैसे पहुंची यह भी एक रोचक मामला है। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने दुकानदार द्वारा बेचे गए कैश मीमों की जांच की तो यह देखकर दंग रह गई कि दुकानदार ने चोरी हुए टायरों के जो नंबर पुलिस को दिए थे। उनमें से दस टायर तो दुकानदार ने एक दिन पहले एक ट्रक मालिक को बेचे दिखा रखे थे।

पुलिस ट्रक मालिक तक पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में करने के बाद ट्रक मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने दुकानदार से इन टायरों को खरीद किया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जब दुकानदार ने ट्रक के टायर बेच दिए थे तो फिर पुलिस को चोरी की रपट लिखाते समय उन्हीं टायरों के नंबरों का विवरण क्यों दिया। पुलिस द्वारा अभी तक की गई जांच में दुकानदार द्वारा दुकान के सामान का बीमा करवाने की बात पहले ही सामने चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।