- Hindi News
- महर्षि जयंती समारोह के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
महर्षि जयंती समारोह के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
नीलोखेड़ी। आर्यसमाज मंदिर द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती एवम ऋषि बोधोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में नगर में प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह 5 बजे से आरंभ होकर 7 बजे समापन किया जाता है। प्रभातफेरी सुबह 5 बजे से नीलनगर आर्य समाज मंदिर से आरंभ होकर गोल मार्किट, रेलवे रोड, नीलनगर, हस्पताल एरिया तथा कारसा रोड की प्रक्रिमा करते हुए वापस नीलनगर स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंची। लोगों ने जगह जगह पर प्रभात फेरी का फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत किया। प्रभातफेरी की अगुवाई सभा के प्रधान भरतपाल बत्तरा आगे आगे चल कर रहे थे।
प्रधान भरत पाल बत्रा ने कहा कि प्रभातफेरी का आरंभ 25 जनवरी को किया गया था। समापन 13 फरवरी को किया जाएगा। 14 फरवरी को नगर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। 15,16 को पारिवारिक सत्संग तथा 17 फरवरी को यज्ञ पूर्ण आहुति, भजन, उपदेश और कार्यक्रम किए जांएगे।